नमो नमो क्रांति फाउंडेशन अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सहित अन्य 3 यात्रियों की धरती पर सुरक्षित वापसी

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के परिवार की ओर से अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सहित अन्य 3 यात्रियों की धरती पर सुरक्षित वापसी संपूर्ण विश्व के लिए हर्ष, गौरव और संतोष का क्षण है। यह पल उनके अडिग संकल्प, अपराजेय इच्छाशक्ति और असाधारण साहस का प्रतीक है।
ऐसे ही क्षण हमारी सभ्यता को परिभाषित करते हैं, जब हम अपने शोध, ज्ञान और तकनीकी प्रगति को नई ऊँचाइयों तक ले जाते हैं। विश्व ने सदैव उन महिलाओं को अपना आदर्श माना है, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और अथक परिश्रम से इतिहास रचा है। इसी क्रम में सुनीता ने अंतरिक्ष की अनंत गहराइयों को छूकर यह सिद्ध कर दिया कि नारीशक्ति सीमाओं से परे है। उनकी यह जिजीविषा आने वाली पीढ़ियों को अटूट संकल्प तथा अपराजेय हौसले की प्रेरणा देती रहेगी।

       दीपक तिवारी 
       प्रदेश अध्यक्ष 
    मो 7068385923
 नमो नमो क्रांति फाउंडेशन

संवाददाता पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने