डॉ अशोक कुमार यादव ने डॉक्टरेट मानद उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया आरी ग्राम का गौरव

पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ मथुरा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी एवं डॉक्टरेट मानद उपाधि सम्मान समारोह में डॉ अशोक यादव आरी जिला नर्मदापुरम को "विषम परिस्थितियों में शैक्षिक कार्य" विषय पर किए गए शोध कार्यों के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदम श्री डॉ अरविंद कुमार, पूर्व कुलपति रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय थे। इसके अलावा डॉ इंदु भूषण मिश्रा, कुलपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ मथुरा, सुश्री दीपा मिश्रा, कथा वाचिका वृंदावन धाम मथुरा और डॉ विश्वनाथ पाणिग्रहि, राष्ट्रीय पर्यावरण विद् एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी छत्तीसगढ़ भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आयोजन फाइव स्टार होटल पार्क इन रेडिसन अयोध्या धाम में किया गया था। इस अवसर पर देशभर से आए विशिष्ट अतिथियों और विद्वतजनों को सम्मानित किया गया।
डॉ अशोक यादव को शिक्षण कार्य एवं साहित्य सृजन के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर इस सम्मान से नवाजा गया। इस उपलब्धि से न केवल डॉ अशोक कुमार यादव का नाम रोशन हुआ है, बल्कि उनके ग्राम आरी का भी गौरव बढ़ा है। उनकी इस सफलता से ग्रामवासियों में खुशी और गर्व की भावना है।

डॉ अशोक कुमार यादव की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देते हुए कहा जा सकता है कि यह सम्मान उनके कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उनकी इस सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी

न्यूज रिपोर्टर 
अनुरुद्ध कौरव 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने