चीचली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम छैनाकछार (बी) में 07/10/2024 - नव दुर्गा उत्सव सेवा समिति द्वारा आयोजित नव दुर्गा महोत्सव में श्रीराम जानकी मंदिर में बाल-बालिकाओं ने गरबा डांस का अद्भुत प्रदर्शन किया।मंदिर परिसर में भव्य सजावट की गई थी और बाल-बालिकाओं ने अपने आकर्षक गरबा डांस कर प्रस्तुतियां दीं। एकता कौरव, नियति कौरव, मोनिका कौरव, स्वाति कौरव, साक्षी कौरव, किर्तिका कौरव, अंकिता रजक, रितिका कौरव, हर्षिता कौरव, अनुराधा विश्वकर्मा, नमामि कौरव सहित कई अन्य बालिकाओं ने अपने ऊर्जावान और आकर्षक गरबा प्रदर्शन से सबको मोहित किया।कार्यक्रम की शुरुआत में श्री रामचरण डाक्टर ने बच्चों को संबोधित किया और उन्हें उनकी प्रतिभा के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद, बाल-बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक गरबा प्रस्तुतियां दीं, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का प्रदर्शन किया। श्री मनोज पटेल द्वारा कार्यक्रम का संचालन बहुत ही सुन्दर तरीके से किया गया।दर्शकों ने उनके प्रदर्शन का आनंद लिया और तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष ने बच्चों को सम्मानित किया और उन्हें उनकी प्रस्तुति के लिए पुरस्कार दिए गए। नव दुर्गा उत्सव सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि नव दुर्गा महोत्सव का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक और धार्मिक जागरूकता बढ़ाना है और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना है।
Tags
अनुरुद्ध कौरव