24 घंटे में रिकॉर्ड 25548 मरीज बढ़े, देश में अब तक 7.69 लाख केस; दिल्ली में स्वस्थ हुए मरीजों की दर 74% से ज्यादा

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 69 हजार 41 हो गई है। बुधवार को 25 हजार 548 मामले सामने आए। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, दिल्ली में रिकवरी रेट 74.57% से ज्यादा हो गया है। राज्य में 1 लाख 4 हजार 864 केस हैं। इनमें से 78 हजार 199 मरीज ठीक हो गए हैं।

उधर, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि गुरुवार शाम 5 बजे से राज्य के कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन लागू हो जाएगा। फिलहाल यह सिर्फ7 दिन के लिए होगा। यदि जरूरत पड़ती है तोइसे और बढ़ाया जा सकता है। मध्य प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुएगृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार कोकहा कि अबरविवार को पूरे मध्यप्रदेश में टोटललॉकडाउन रहेगा।दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों से प्रदेश की परिस्थितिबदल रही है। प्रदेश में आने-जाने वाले लोगों की बॉर्डर पर जांच होगी।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:
अनलॉक-2 के बीते 8 दिन में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में चौंकाने वाली बढ़ोतरी हुई है। बीते तीन दिन में ही 1106 पॉजिटिव मिल चुके हैं। बुधवार को भी 409 केस सामने आए। इससे पहले 16 अप्रैल को 411 मरीज मिले थे। भोपाल से इंटरस्टेट बस सर्विस शुरू हो गई। पहली बस बैतूल गई। इसमें ड्राइवर और बस स्टाफ पीपीई किट में ही मौजूद रहे।

महाराष्ट्र:महाराष्ट्र में बुधवार सुबह से लॉज और होटल खुल गए हैं। सरकार ने 33% स्टाफ के साथ खोलने की मंजूरी दी है। वहीं, इनमें ठहरने वालों के लिए गाइडलाइंस तय की गई हैं। हालांकि, अभी रेस्टारेंट पर पाबंदी जारी रहेगी। उधर, सरकार ने गुरुवार से पूरे राज्य में दुकान खोलने के समय को 2 घंटे बढ़ा दिया है। पहले सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने का समय तय किया गया था। औरंगाबाद में 2 दिन में दो पार्षदोंकी मौत हो गई।

उत्तरप्रदेश: राज्य में अब तक 10 लाख 40 हजार 280 टेस्ट किए जा चुके हैं। इस बीच, बुधवार को 1188 केस सामने आए। बुलंदनगर में 23, कासगंज में 7, सुल्तानपुर में 2, जालौन में 2, कौशांबी में 7, मेरठ में 40 मरीज मिले। बाराबंकी में 20 पुलिसकर्मी समेत 21 मरीज मिले।उधर, उन्नाव जिले में 10 से 12 जुलाई तक सभी बाजार बंद करने का फैसला किया है।

राजस्थान:राज्य में बुधवार को 659 मरीज बढ़े। जयपुर में 3, कोटा में 2, सवाई माधोपुर, जोधपुर, दौसा, बीकानेर और अजमेर में 1-1 रोगी की मौत हुई। उधर, अब तक86 उड़ानों से विदेशों में फंसे 14 हजार 200 से ज्यादा प्रवासी राजस्थान लौट चुके हैं।

बिहार:राज्य में बुधवार दोपहर तक 749 मरीज मिले। सिर्फपटना जिले में 235 मामले सामने आए। इनमें ज्यादातर पटना सिटी इलाके के हैं। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 1349 हो गई है। वहीं, 13 मरीज दम तोड़ चुके हैं। उधर, बेगुसराय में 67, भागलपुर में 50, गोपालगंज में 61, नवादा में 36 और सीवान में 20 लोगों को संक्रमित होने की जानकारी मिली।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो दिल्ली स्थित एलएनजेपी हॉस्पिटल के पास शहनाई वैंक्वेट हॉल की है। यहां अस्थायी कोविड सेंटर बनाया गया। मेडिकल स्टाफ ने यहां मरीजों के लिए चेस और लूडो के साथ अन्य खेलों का इंतजाम किया है।


source /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-09-july-2020-127494149.html

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट