पूर्व विधायक ने वार्षिकोत्सव पर मेधावियों को किया सम्मानित
मिल्कीपुर, अयोध्या : मिल्कीपुर क्षेत्र के महादेव आदर्श इंटर कॉलेज महादेवगंज गोयड़ी का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालय के छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि बालिकाएं हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहीं हैंं, आधी आबादी का प्रतिनिधित्व सभी क्षेत्रों में बढ़ा हुआ है। मोदी योगी सरकार ने भी बालिकाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी उन्हें आरक्षण मिलने वाला है। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पूर्व विधायक ने 2024 की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली दीपांजलि पांडे को मेडल देकर सम्मानित किया। साथी अन्य कक्षाओं में प्रथम स्थान करने वाले छात्रों को भी अतिथियों ने मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, दुर्गा बक्स सिंह कप्तान, प्रधानाचार्य उमाकांत शुक्ला, गंगानाथ मिश्रा,ऋषभ सिंह, संजय तिवारी, विनोद प्रताप सिंह, सनातन सिंह, आदित्य सिंह, गहनाग प्रसाद तिवारी, शांतनु यादव,आकाश प्रधान, विकास मिश्रा, डॉ ब्रजेश कुमार पाठक, रविन्द्र दुबे, गणेश शंकर दुबे संयोजक के रूप में उपस्थित रहे