राजस्थान बजट 2025: सलूंबर को मिली बड़ी सौगातें
सलूंबर: राजस्थान सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट में सलूंबर जिले के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की घोषणा की है। इस बजट में सड़क, न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, सुरक्षा और खेल क्षेत्र में व्यापक सुधारों पर जोर दिया गया है।
---
प्रमुख बजट घोषणाएँ
सड़क और परिवहन
सलूंबर से बांसवाड़ा (SH 32) के 93 किमी सड़क के विकास के लिए ₹1.40 करोड़ स्वीकृत।
सलूंबर में नए रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण की मंजूरी।
सलूंबर विधानसभा में ₹10 करोड़ की नई सड़कों का निर्माण होगा।
न्यायिक और प्रशासनिक सुधार
सलूंबर में जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना।
वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय की मंजूरी।
सरकारी कार्यालयों के निर्माण हेतु बजट स्वीकृत।
शिक्षा क्षेत्र में विकास
सराड़ा महाविद्यालय में नए विषयों की शुरुआत।
सलूंबर में महाविद्यालय स्तरीय बालिका छात्रावास की स्थापना।
खेल और युवा कल्याण
सलूंबर में जिला खेल स्टेडियम के निर्माण की घोषणा।
स्वास्थ्य सेवाएँ होंगी बेहतर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सराड़ा) की क्षमता में वृद्धि।
धार्मिक और पर्यटन स्थलों का विकास
श्री तेजानंद बिहारी जी मंदिर (सलूंबर) का जीर्णोद्धार।
सुरक्षा और कानून व्यवस्था
सलूंबर में महिला पुलिस थाना की स्थापना।
सलूंबर में नवीन साइबर थाना स्थापित होगा।
बिजली और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार
एनिकट निर्माण (गींगला और लिमजिया पंडेर) से किसानों को पानी की सुविधा मिलेगी।
33/11 केवी जीएसएस (जूनी बड़ाचली, गींगला) के निर्माण की घोषणा।
कारागृह व्यवस्था में सुधार
सलूंबर उप कारागृहों को जिला कारागृह में क्रमोन्नत किया जाएगा।
विकास की नई राह
राज्य सरकार की ये घोषणाएँ सलूंबर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराएँगी। इस बजट से जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
📝 डॉ. अविनाश गुलाबजी जोशी
(विशेष संवाददाता)