आगामी महाकुम्भ मेला, मकर संक्रांति व बसंत पंचमी के पावन पर्व को लेकर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को बरखंडी नाथ महादेव मंदिर परिसर में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महंत श्री सुनील पुरी महाराज जी जिला अध्यक्ष गोंडा ने व संचालन संजय पांडेय ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी व प्रदेश प्रवक्ता महन्त अनूप दास जी महराज रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्यांशी शुक्ला का महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महंथ सुनील पुरी ने कहा कि, जीवन में मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। जो व्यक्ति नि:स्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करता है, उसके कष्ट अपने आप दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के सामूहिक प्रयास से आयोजित हुआ है, जो एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संस्था केवल गरीबों की मदद ही नही बल्कि समाज के उत्थान के लिए लिए भी कार्य कर रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष लखनऊ दिव्यांशी शुक्ला, लक्ष्मी यादव जिला अध्यक्ष,, महंत कृष्ण दास विवेक सिंह जिला पंचायत सदस्य जिलाध्यक्ष सीतापुर विवेक मिश्रा सहित कई अन्य लोगों ने अपने विचार रखे। जिला प्रभारी विजय भारती जिला सलाहकार मोहित मिश्रा कर्नलगंज नगर अध्यक्ष अरविन्द गिरि, जिला मंत्री प्रवेश गुप्ता, जिला संरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, सविता मिश्रा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष संध्या गोस्वामी जिला उपाध्यक्ष दयावती सिंह सत्य प्रकाश तिवारी तरबगंज विधानसभा अध्यक्ष प्रतापबली सिंह, अमरेश चौबे, रिंकू शुक्ला, नानबाबू तिवारी, दिवाकर पांडेय, संतोष निषाद, गिरीश शुक्ला विधानसभा अध्यक्ष, दुर्गेश अवस्थी कटरा विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला विधानसभा प्रभारी कटरा दीपमाला तिवारी गुडिया तिवारी अर्चना सिंह ललिता अतुल शुक्ला, अमरीश गुप्ता मनजीत गोस्वामी प्रिया सिंह आदि मौजूद रहे।
मीडिया पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश