दिल्ली : महाराष्ट्र में विपक्ष को रौंदने के बाद PM मोदी पहुँचे भाजपा मुख्यालय, हुआ भव्य स्वागत
PM ने कहा - हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव का भी सबसे बड़ा संदेश है- एकजुटता, एक हैं, तो सेफ हैं- ये आज देश का महामंत्र बन चुका है: PM मोदी
कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम ने सोचा था कि संविधान के नाम पर झूठ बोलकर, आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर SC/ST/OBC को छोटे-छोटे समूहों में बांट देंगे, कांग्रेस और उसके साथियों की इस साजिश को महाराष्ट्र ने सिरे से खारिज कर दिया है,महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा है- एक हैं, तो सेफ हैं - PM
इंडी वाले देश के बदले मिजाज को नहीं समझ पा रहे हैं। ये लोग सच्चाई को स्वीकार करना ही नहीं चाहते, ये लोग आज भी भारत के सामान्य वोटर के विवेक को कम करके आंकते हैं, देश का वोटर, 'नेशन फर्स्ट' की भावना के साथ है,जो 'कुर्सी फर्स्ट' का सपना देखते हैं, उन्हें देश का वोटर पसंद नहीं करता - PM