चीचली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम छैनाकछार (बी) में नव दुर्गा सेवा समिति ने दशहरा पर्व पर मां दुर्गा को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ विदाई दी। समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और विशेष भजनों के साथ मां की महिमा का गुणगान किया।इसके बाद मां दुर्गा की मूर्ति को विशेष रूप से सजाया गया और विदाई यात्रा निकाली गई। ग्रामवासियों ने मां दुर्गा को विदाई देते हुए कहा, "मां दुर्गा की कृपा से हमारा ग्राम समृद्ध और सुखी रहे। हम मां के आगमन की प्रतीक्षा करेंगे।"अंत में, मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन सीता रेवा में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सदस्यों, समिति के सदस्यों, और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और डोंगरगांव पुलिस के सहयोग से मां दुर्गा का विसर्जन निर्विन्न संपन हुआ।