झांसी। इस दौरान, हमने उन्हें पंडित विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मार्थ न्यास द्वारा पूज्य पिताजी विश्वनाथ शर्मा की याद में स्थापित किए जा रहे बुंदेलखंड हेरिटेज इंस्टिट्यूट के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। यह इंस्टिट्यूट बुंदेली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित है, और इसका उद्देश्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को न केवल सहेजना, बल्कि उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना भी है।महामहिम राज्यपाल जी ने इस पहल की सराहना की और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को महत्वपूर्ण बताया। हम सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि हमारी संस्कृति और परंपराएँ हमेशा जीवित रहें और युवा पीढ़ी को प्रेरित करती रहें।
मीडिया पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश