*बारिश से नष्ट हुई फसलो का नहीं मिला किसानों को मुआवजा*

*बारिश से नष्ट हुई फसलो का नहीं मिला किसानों को मुआवजा*

तहसील टहरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ढुरबई के सेमरी कछियान,सेमरी अहिरान,मवई,गांवों मैं हुई मूसलाधार बारिश से नष्ट हुई फसलें मूंग,उर्द, व तिली और मूमफली आदि सभी फसलें सूखने से बरबाद हो रही फसलों से किसानों में मायूसी छाई हुई है।
 लेखपाल से नष्ट हुई फसलों का सर्वे तो कर लिया लेकिन अभी तक किसानों को मुआवजा राशि नही मिली 
ताकि समय से किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। ग्राम पचायत के सभी सैकड़ों किसानों ने जिला प्रशासन से बरबाद हुई फसलों मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की।

किसानों ने बताया कि मूसलाधार बारिश से फसलों को बरबाद हुए 15दिन होने को जा रहे है। बावजूद इसके अभी तक फसलों का। किसानों को कोई मुआवजा राशि नही मिली। किसानों ने बैंक से कर्ज लेकर खेती की थी पर दैवीय आपदा के चलते बर्बाद हो गईं। किसान परेशान हैं

सेमरी कछियान, मवई, सेमरी अहिरान, ढुरवई के किसानों ने की बारिश से नष्ट फसलों का मुआवजा राशि दिलाये जाने की मांग कि 

अब वे कर्ज कैसे चुकाएंगे और रबी की फसलों की बोहनी कैसे करेंगे। ग्राम पंचायत के रामप्रसाद कुशवाहा, मातादीन कुशवाहा देवकी पाल,छविलाल,नाथूराम,सुरेश अहिरवार,रामपाल यादव, प्रकाश यादव,छत्रपाल सिंह यादव,
सियाराम यादव,रहीस यादव,
लखन सिंह, राजेंद्र सिंह, भैयाराजा, आनंद , अशोक श्रीवास,बादाम पाल, जगदेव अहिरवार,शंकर तिवारी,नारायण तिवारी,
 आदि किसानों ने शासन से फसलों का हुए नुकसान की सहायता राशि दिलाये जाने व किसान क्रेडिट कार्ड माफ करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने