मरुधरा किसान यूनियन का कोटपुतली बहरोड में हुआ किसान सम्मेलन व संगठन विस्तार
मरुधरा किसान यूनियन राजस्थान की *कोटपुतली बहरोड की जिला अध्यक्ष और बामनवास की सरपंच (बानसूर) बबिता कंवर*,जी द्वारा संगठन विस्तार ब किसान सम्मेलन का आयोजन किया , जिसमे मरुधरा किसान यूनियन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बालियान , प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेश कुमार जैन , प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा शर्मा, प्रदेश सचिव निशा शर्मा कोटपुतली बहरोड टीम से जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव महिला मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष दीपा चौधरी, जिला महामंत्री व ( जगुवास सरपंच ) अनु चौधरी , पिंकी मीणा जिला सचिव ब अलवर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्मला जी व आदी पदाधिकारी उपस्थित रहे सभी का फूल मालाओं और साफाओ से स्वागत किया गया व महिला पदाधिकारियों का सॉल उढाकर स्वागत किया गया, साथ ही सैंकड़ों से अधिक लोगो ने संगठन की सदस्यता ली ,साथ ही संगठन के सभी पदाधिकारियों ने संगठन के बारे में सभी को विस्तार से बताया व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा शर्मा व प्रदेश सचिव निशा शर्मा ने किसानों की भिबिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा की मरुधरा किसान यूनियन आपकी हर समस्या में आपके साथ खड़ी रहेगी ।