योगी सरकार ने सोमवार देर रात 33 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। झाँसी समेत 11 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। IAS मृदुल चौधरी झांसी के नए जिलाधिकारी बनाए गए। वहीं, झांसी जिलाधिकारी अविनाश कुमार को गाजीपुर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे करीब 18 महीने झाँसी डीएम रहे। मृदुल चौधरी अब तक महोबा जिलाधिकारी के पद पर आसीन थे। 39 साल के मृदुल चौधरी नई दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की है। 2014 में वह आईएएस बन गए। पहली पोस्टिंग मुजफ्फरनगर में सहायक कलेक्टर रही। इसके बाद वह महोबा में संयुक्त मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे। यहां से परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश विकास प्राधिकारी बनाए गए। 2 सितंबर 2023 को पहली बार जिलाधिकारी बनाया गया। उनको महोबा जिलाधिकारी बनाया गया था। वहां से अब झाँसी जिलाधिकारी बनाया गया है।
Source- दैनिक भास्कर
Jhansi News DM jhansi Jhansicity Gazipur