झांसी - रानीपुर के आस पास क्षेत्र में अनजान लड़की ने आत्महत्या की।

झाँसी। रानीपुर के लुहरगाँव निवासी महीपत सिंह यादव की पुत्री रक्षा यादव (24) में 2024 में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी। 21 नवम्बर को पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम आया, जिसमें वह फेल हो गयी। परिणाम देख वह अवसाद में आ गयी और रात में उसने कमरे में जाकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब रक्षा के बारे में कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। रक्षा फाँसी के फन्दे पर झूल रही थी।

घटना की जानकारी होते ही वहाँ लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। सूचना पाकर हूं मौके पर पहुँची और जाँच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ने में होशियार थी। वह सरकारी नौकरी करना चाहती थी, इसके लिये वह लगातार तैयारी कर रही थी। उसने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी, लेकिन कल आये परिणाम में वह असफल हो गयी तो यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी। फरवरी में उसकी बरात आनी थी, जिसके चलते घर में शादी की तैयारियाँ भी चल रही थीं।

Source- दैनिक जागरण

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने