नगर पंचायत सैद नगली में कांग्रेसजनों ने आधुनिक भारत के नायक राजीव गांधी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया और साथ ही राजीव गांधी जी द्वारा भारत के लिए किए गए अभूतपूर्व कामों पर प्रकाश डाला एक दूरदर्शी सोच जिसने आधूनिक भारत की नींव रखी और सूचना क्रांति से देश को बहुत तेज़ गति से प्रगति के रास्ते पर बढ़ाया छात्रों,युवाओं तथा महिलाओं को सबसे ज्यादा अधिकार देकर लोकतंत्र और राष्ट्र को मजबूत किया!
इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम पुष्कर, पूर्व प्रदेश सचिव शमीम अय्यूब, जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया अफ़सर अली सैफी, उझारी नगर अध्यक्ष आफ़ाक पठान, ब्लॉक उपाध्यक्ष दीपक गौतम,प्रकाश चौधरी, विक्रांत पुष्कर, आकाश सागर, शिवा अंबेडकर, राजीव कुमार मौजूद रहे!