ग्राम पंचायत छैनाकछार (बी) में अंशिका कौरव ने रचा इतिहास


गाडरवारा तहसील के अंतर्गत आने वाले बाली ग्राम पंचायत छैनाकछार (बी) की बिटिया अंशिका कौरव ने नवोदय विद्यालय में सेलेक्शन हासिल कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। 
साथ ही उन्होंने स्कॉलर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की पांचवी कक्षा में 90.75% अंक हासिल किए हैं।
अंशिका के पिता अभिषेक कौरव एक किसान हैं और उनकी इस उपलब्धि से वे बहुत खुश हैं। 
अंशिका ने बताया कि इस सफलता में उनके माता-पिता का हाथ है और वे बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं और अपने माता-पिता का सपना पूरा करना चाहती हैं।अंशिका की इस सफलता से उनके परिवार और गांव के लोगों को प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित होंगे। हम अंशिका को उनकी इस सफलता के लिए बधाई देते हैं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं ।

                                                       न्यूज रिपोर्टर 
                                                      अनुरुद्ध कौरव 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने