जावद की 7 नगर परिषद में मतदान:सबसे ज्यादा अठाना में मतदान, सबसे कम रतनगढ़ में, सातों नगर परिषद में शांतिपूर्वक हुआ चुनाव


नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में नीमच जिले के जावद विकास खंड की 7 नगर परिषदों में मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक मतदान होगा। सभी परिषदों में 105 वार्डों में पार्षदों के चुनाव के लिए 47 हजार 906 मतदाताओं में से करीब 83 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। ​​​​​​मतदान के लिए 107 मतदान केंद्र बनाए गए। इनमें मतदाता 348 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला करेंगे।

अठाना में 9 बजे तक मतदान की स्थिति

    महिला मतदाता- 2361
    पुरुष मतदाता- 2213
    कुल- 4574
    प्रतिशत- 92.57%

सिंगोली में 3 बजे तक मतदान की स्थिति

    प्रतिशत- 83.39%

नयागांव में 3 बजे तक मतदान की स्थिति

    प्रतिशत- 87.45%

जावद में 3 बजे तक मतदान की स्थिति

    प्रतिशत- 81.37%

रतनगढ़ में 3 बजे तक मतदान की स्थिति

    महिला मतदाता- 2446
    पुरुष मतदाता- 2346
    कुल- 4792
    प्रतिशत- 75.91%

सरवानिया महाराज में 3 बजे तक मतदान की स्थिति

    महिला मतदाता- 2530
    पुरुष मतदाता- 2320
    कुल- 4850
    प्रतिशत- 91.75%

डिकेन में 3 बजे तक मतदान की स्थिति

    महिला मतदाता- 2705
    पुरुष मतदाता- 2583
    कुल- 5288
    प्रतिशत- 90.94%


जावद में मूसलाधार बारिश से मतदान प्रभावित

जावद में नगरीय निकाय चुनाव मतदान के आधा घंटा मूसलाधार बारिश हुई। बारिश की वजह से मतदान प्रभावित होता हुआ दिखाई दिया। मतदान केंद्रों पर इक्का-दुक्का लोग ही छाता लेकर मतदान करने पहुंच रहे हैं। वहीं जो मतदान केंद्र स्कूलों में बनाए गए हैं। वहां पर कच्चा रास्ता होने की वजह से पानी भर गया है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है।

इन नगर परिषदों में होगा मतदान

जावद विकास खंड की 7 नगर परिषद जावद, नयागांव, अठाना, सिंगोली, रतनगढ़, डिकेन, सरवानिया महाराज में आज मतदान होगा। मतदाता शाम को पांच बजे तक चलेगा। शाम 5 बजे जिन मतदाताओं ने को मतदान करने के लिए पर्ची प्राप्त हो जाएगी, वे लोग देर तक मतदान कर सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मतदान केंद्रों पर भ्रमण करेंगे।

मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंध

मतदान की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए मतदान केन्द्र के अंदर मतदाताओं के मोबाइल का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है।

MSME मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने किया मतदान

जावद के मतदान केंद्र क्रमांक 16 पर मध्य प्रदेश शासन के MSME मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। कैबिनेट मंत्री सकलेचा ने सभी से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान सबसे महत्वपूर्ण चीज है। मतदान सबको करना चाहिए। स्थानीय सरकार विकास का सबसे बड़ा स्वरूप होती है, यदि सरकार व्यवस्थित होती है केंद्र और राज्य के अनुरूप कार्य तेजी से करेगी तो सब विकास भी तेजी से होगा।

108 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दिखाया उत्साह

मतदान केंद्रों पर मतदान करने को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। पोलिंग बूथ के बाहर लोग मतदान करने के लिए क्रमबद्ध तरीके से लाइन लगाकर खड़े हुए हैं। अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं जावद के मतदान वार्ड क्रमांक 14 में 108 वर्षीय बुजुर्ग महिला मूली बाई मतदान करने के लिए पहुंची। बुजुर्ग महिला में वोट डालने को लेकर बड़ा उत्साह दिखा।

किस परिषद में कितने उम्मीदवार
परिषद उम्मीदवार महिला पुरुष
जावद            51    21    30
अठाना         52    26    26
नयागांव        53    21    32
सरवानिया    56    28    28
रतनगढ़        47    26    21
सिंगोली        49    21    28
डिकेन          40    21    19

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट