केंद्रीय नेतृत्व ने रिजेक्ट की शिवराज की लिस्ट, नए चेहरों के मंत्री बनाने के साथ नरोत्तम मिश्रा और तुलसी सिलावट को बनाया जा सकता है डिप्टी सीएम

मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित मंत्रीमंडल की सूची भाजपा के केंद्रीय नेतृत्वने रिजेक्ट कर दी है। इसके साथ ही नए नामों को लेकर कवायद तेज हो गई है। खबर ये भी है कि मंत्रिमंडल विस्तार में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और जल संसाधन मंत्रीतुलसी सिलावट को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस सरकार के पतन से पहले तय फार्मूले के अनुसार शिवराज सिंह को तुलसी सिलावट को उप मुख्यमंत्री बनाना है।

दरअसल, 2018 में कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के बनते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने उप मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव रखा था। सिंधिया ने प्रस्ताव ठुकराकर अपने समर्थक तुलसी सिलावट को उप मुख्यमंत्री बनाने कहा। सिंधिया के इस प्रस्ताव को पार्टी हाईकमान ने अस्वीकार कर दिया था। सिंधिया के कांग्रेस से मोहभंग होने के बाद 20 मार्च 2020 को कांग्रेस सरकार गिर गई।

सूत्रों का कहना है कि इससे पहले सिंधिया और भाजपा नेताओं के बीच जो फार्मूला तय किया गया था। उसके अनुसार सिंधिया खेमे से तुलसी सिलावट और भाजपा से नरोत्तम मिश्रा को उप मुख्यमंत्री बनना तय हुआ था। अब सिंधिया चाहते हैं कि भाजपा अपना वादा निभाते हुए तुलसी सिलावट को उप मुख्यमत्री बनाए। अगर भाजपा तुलसी सिलावट को उप मुख्यमत्री बनाती है तो संतुलन साधने के लिए नरोत्तम मिश्रा को भी उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

सोमवार कोसिंधिया से हुई थीएक घंटे चर्चा

सोमवार सुबह गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने उनके निवास पहुंचे, जहां दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक गहन चर्चा हुई। बदले राजनीतिक हालात के कारण सिंधिया का भोपाल दौरा रद हो गया है। वह मंगलवार सुबह भोपाल आने वाले थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नरोत्तम मिश्रा और तुलसी सिलावट


source /national/news/mp-cabinet-extension-news-bjp-central-rejects-shivraj-singh-chauhan-minister-list-narottam-mishra-and-tulsi-silawat-can-get-deputy-chief-ministers-post-127462800.html

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट