शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, काले कपड़े पहन, मंजीरा बजाकर विरोध

प्रदेश में शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने काला दिवस मनाया। सुबह 10 बजे रीगल तिराहे स्थित सिंगापुर मार्केट के सामने कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ढोल मंजीरे बजा कर रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर शिवराज सरकार को सदबुद्धि देने के लिए भगवान से प्रार्थना की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने भाजपा और शिवराज सरकार को बताया नाकाम सरकार।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। विधायकों की खरीद-फरोख्त करके चुनी हुई कांग्रेस की सरकार गिराकर खुद की सरकार बनाई। इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस यह प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान कांग्रेस ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भाजपा सरकार प्रदेश को संभालने में फेल हो गई है। प्रदेश में दिनों दिन लोग मर रहे हैं। हर मुद्दे पर सरकार फेल हुई है। इस सरकार को बने तीन महीने हो गए, लेकिन जनता के साथ सिर्फ धोखा दिया जा रहा है। जनता परेशान है।

डीजल-पेट्राेल में देश में सबसे ज्यादा टैक्स मप्र में
केंद्र सरकार व राज्य सरकार पेट्रोल डीजल के मूल्यों में लगातार वृद्धि कर रही है, जिससे आम जनता परेशान है। मप्र में सबसे ज्यादा टैक्स वसूला जा रहा है। कमलनाथ सरकार के समय से घरेलू बिजली बिल 100 रुपये आता था पर जब से शिवराज सिंह चौहान ने विधायक खरीदकर अपनी सरकार बनाई है, जब से बिजली बिल में अत्यधिक वृद्धि हुई अब घरेलू बिजली बिल 3000 से 4000 तक आ रहा है। विद्युत मंडल के अधिकारी लोगों को घर जा कर परेशान कर रहे हैं। जनता का सामान कुर्की करने पर उतारू है। सरकार की इन विरोधी नीतियों के कारण आम जन को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर लोगों से जबरदस्त फीस वसूली जा रही है। स्कूल अभी शुरू नहीं हुए हैं फिर भी लगातार स्कूल प्रशासन द्वारा परिजनों को तंग किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांग्रेसी शिवराज सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भी प्रदर्शन किया गया।


टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट