योगी सरकार 3 दिसंबर को दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय सम्मान से करेगी सम्मानित, पुनर्वास सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए वाराणसी को मिला सर्वश्रेष्ठ स्थान...

योगी सरकार 3 दिसंबर को दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय सम्मान से करेगी सम्मानित, पुनर्वास सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए वाराणसी को मिला सर्वश्रेष्ठ स्थान...

उत्तर प्रदेश सरकार 3 दिसंबर, विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम लोकभवन सभागार, लखनऊ में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को मान्यता देना है।

इन्हें मिलेगा सम्मान 

•    19 लोगों को मिलेगा सम्मान:

पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में दिया जाएगा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी, प्रेरणास्रोत, सृजनशील बालक-बालिका, दिव्यांग खिलाड़ी, और दिव्यांगजन हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

•    वाराणसी जिले को मिला सम्मान:

पुनर्वास सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए वाराणसी को सर्वश्रेष्ठ जिला चुना गया है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा।

•    बाधामुक्त वातावरण के लिए मुरादाबाद को पुरस्कार:

मुरादाबाद के मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव को बाधामुक्त वातावरण के सृजन के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

•    सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी सम्मान:

संतबली चौधरी (गोरखपुर), अरुण कुमार अग्रवाल (लखनऊ), और गोपाल कृष्ण त्रिपाठी (कानपुर नगर) को सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

•    प्रेरणास्रोत पुरस्कार:

मानवेन्द्र प्रताप सिंह, मुकेश मिश्रा (दोनों लखनऊ), और स्वामी प्रताप सिंह (आगरा) को प्रेरणास्रोत श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।

अन्य पुरस्कार विजेता:

•    सृजनशील दिव्यांग बालिका: कु. दिव्यांशी कसौधन (गोरखपुर)

•    सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी: महिला वर्ग में कु. प्रगति केसरवानी (लखनऊ), पुरुष वर्ग में दीपेन्द्र सिंह (सम्भल)

•    सृजनशील दिव्यांग पुरुष: अनूप कुमार सिंह (कुशीनगर)

•    महिला श्रेणी में: रीतू पटेल (वाराणसी)

इसके अलावा, दिव्यांगजन के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाले संगठनों और व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह दिव्यांगजनों की अदम्य क्षमता और समाज में उनके योगदान को पहचानने और प्रेरित करने का महत्वपूर्ण कदम है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने