''जावद'' को ''जापान'' बनाने वाले ''दिल्ली'' जाना चाहिऐ ''भोपाल'' नही - पटेल

पटेल के समर्थन मे उमड़ रहे है लोग... तो मंत्री सखलेचा से नाराज भी मैदान मे...


जावद। जावद विधानभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार समंदर पटेल अपने चुनावी रण मे दोनो प्रतिद्वंदी भाजपा से आगे निकलते जा रहे है। जनसंपर्क के दौरान समंदर पटेल का जगह—जगह भव्य स्वागत सतकार किया जा रहा है। वही पटेल की सहज, सेवाभावी, कार्यशैली से भी लोग प्रभावित हो रहे है तो चुनावी मैदान मे समंदर पटेल को विजयी बनाने के लिऐ जावद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित मंत्री सखलेचा व भाजल से नाराज भी वोट मांगने मैदान मे उतर गये है। एक तरफ ''महिला विंग '' मैदान मे है तो दूसरी ओर विधानसभा क्षेत्र के युवा भी अपने प्रयास कर रहे है। 

समंदर पटेल ने अपने जनसंपर्क के दौरान आमजन को संबोधित करते हुऐ कहा कि 20 साल से जावद विधानसभा क्षेत्र की जनता ऐसे व्यक्ति को झेल रही है जो बाते तो जावद को जापान बनाने की करता है, लेकिन क्या जावद क्षेत्र अपने मूलस्वरूप मे भी विद्यमान है यह बात आप लोगो को मंत्री सखलेचा से पूछना चाहिए। पटेल ने कहा कि मै सवाल उठा रहा हूॅ तो उन्हे बुरा लग रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधि जनता का चूना हुआ होता है और जनता के हित मे उसे काम करने चाहिए और जनता की ओर से मे भी मतदाता जावद का हूॅ तो मेरा हक बनता है कि मै उनसे सवाल करू । आपने कहा कि मंत्री व जावद के विधायक ने जावद क्षेत्र से मात्र अपने कुछ धनाढय कार्यकर्ताओ को खुश करने के लिऐ उनके बच्चो को जापान उन्न्त खेती व तकनीक सिखने के लिऐ भेजा था। उसका लाभ जावद क्षेत्र को कितना पंहुचा क्या वो बतायेंगे ? पटेल ने आक्रमक होकर कहा कि डिजिटल शिक्षा पद्धति को विकसित करने वाले डिजिटल उपकरण धूल खा रहे है। रोजगार के अभाव मे युवा इस क्षेत्र से पलायन कर रहा है तो उच्च शिक्षा के लिऐ कोई प्रयास नही किया गया। अब कितने साल लगेंगे जब आप आम जनता की मूलभूत आवश्यकताओ को पूरा कर पायेंगे। हवाई बातो के अलावा उनके पास जावद क्षेत्र के विकास के लिऐ कोई विजन ही नही है। पटेल ने जावद विधानसभा के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क किया और आमजन के समक्ष अपनी बात रखी । मंत्री सखलेचा जगह-जगह झूठ वो भी जोर से बोलते है। इन्होने निजी फैक्ट्री को लाभ पंहुचाने व अपने व अपने चहेतो के फायदे को लेकर नयागांव की आज तक बन्द पड़ी सीसीआई फेक्ट्री की की ओर ध्यान नही है। जबकि विगत वर्षो से केन्द्र की सरकार भाजपा की होने के बावजूद सखलेचा चाहते तो दिल्ली से उद्योग मंत्रालय से फेक्ट्री को प्रारंभ करवा सकते थे। वो क्यो ऐसा नही कर पाये। मै नही इस क्षेत्र की जनता खुद उनसे पूछ ले। जनसंपर्क के दोरान पटेल ने जगह—जगह पटेल का फुलमालाये पंहनाकर स्वागत किया गया।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट