नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी प्रदेश की बड़ी मंडियों में शुमार है। यहां
प्रतिदिन 75 से 80 तरह की जिंसों का कारोबार होता है। करोड़ों रूपये का
व्यापार संचालित होता है। लेकिन उपज की अधिकता होने पर मंडी परिसर छोटा पड़
जाता है। नतीजतन किसानों को गेट के बाहर ही रोक दिया जाता है। इसके बाद
किसान अपनी बारी आने का घंटों इंतजार करते हैं। किसानों ने मंडी प्रशासन से
चंगेरा में स्थित नई कृषि उपज मंडी को शुरू करने की मांग की है। DhaanMandi.in के प्रेसिडेंट इब्राहीम बोहरा ने बताया कि वर्तमान में जावद चौराहा, चंगेरा में स्थित कृषि उपज मंडी पूरी तरह से तैयार हो गई है। लेकिन मंडी प्रशासन इस मंडी को शुरू करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इस नई मंडी को जल्द से जल्द शुरू करना चाहिए, ताकि उपज लेकर पहुंचने वाले किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े और समय पर उनकी उपज की नीलामी हो सके।