विद्युत मंडल की लूट ओर बड़े हुए बिलो के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट : हबीब राही
       जावद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस ने संयुक्त प्रेस नोट जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार जी अहीर के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार 5 अगस्त 2021 दोपहर 12:30 बजे जावद विद्युत मंडल के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 
      मध्यप्रदेश में कोरोना काल एवं लॉकडाउन में कई नागरिकों के घरों के एवं दुकानों के विद्युत बिलों में बेतहाशा वृद्धि हुई। जबकि वही बिल कमलनाथ सरकार में 100 रुपये के अंदर आते थे आज 1500 से 2000 के बीच विद्युत बिल आ रहे हैं। कोरोना काल व लोक डाउन में बाजार व दुकानें बंद थी फिर भी दुकानदारों को विद्युत बिल लंबे चौड़े दिए गए। जनता को राहत दिलवाने हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा विद्युत मंडल के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
       जावद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश अहीर ने नगर कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, अजा-अजजा कांग्रेस, Nsui, सोशल मीडिया के सिपाहियों, समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व काँग्रेसजनो से विनम्र आग्रह किया हैं कि दिनांक 5 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर किसानों आम उपभोक्ताओं को थमाए गए बेतहाशा बढ़ोतरी के बिजली बिलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होए।

दिनांक- 5 अगस्त 2021 समय 12:30
स्थान :- विद्युत मंडल, नीमच रोड़ जावद

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट