जगह—जगह हो रहा है पौधारोपण ओर इधर अपनी दुकानो के आगे टीन शेड लगाने के लिऐ काट डाला हरा भरा पेड़, यहा पेड़ काटते समय हुआ नुकसान...

जावद। कोरोना काल में उत्पन्न ऑक्सीजन के संकट ने हमें पेड़-पौधों की महत्ता समझा दी है। पर्यावरण की शुद्धता और ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के लिए पेड़-पौधों का होना आवश्यक है। पौधे लगाना और इनकी सुरक्षा करना भी हमारा दायित्व बनता है। भविष्य में ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए पूरे भारत मे लोग पौधारोपण कर रहे है। प्रतिदिन नीमच जिले मे कहीं न कहीं पौधारोपण किया जा रहा है ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे । इधर जावद मे कृषि उपज मंडी परिसर मे बनी दुकानो के बाहर लगा हरा भरा पुराना पेड़ काट काट दिया गया। जिम्मेदारो ने भी इस पेड़ की कटाई के समय इस पर ध्यान नहीं दिया।

दुकानदारो ने अपने फायदे के लिऐ काट दिया पेड़—

नीमच रोड़ मंडी परिसर की दुकानो के बाहर स्थित नीम का पेड़ जो हरा—भरा था उसे अपनी दुकानो के बाहर टीन शेड लगाने के चक्कर मे काट दिया गया। एक ओर पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। पर्यावरण शुद्ध करने के लिए वृक्ष लगाने की अपील की जा रही है, वहीं जावद जावद मंडी परिसर के बाहर पुराने नीम के वृक्ष को काट दिया गया। 

यहा काट रहे थे पेड़, पेड़ का हिस्सा गिरने से हुआ नुकसान—

नगर के माणक चौक के पास स्थित अंधेरा बाजार बजाज खाने के पास स्थित पेड़ जिसे काटा जा रहा था, तभी अचानक पेड़ का कुछ हिस्सा निचे गिरा जिससे दुकानदारो की विद्य़ुत केबल, चद्दर सहित मकान के कुछ पत्थर टूट गये। बताया जा रहा है कि पेड़ जो काटा जा रहा था, उसकी कोई लिखित मे अनुमति नही है, पेड़ गिरने की घटना के वक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू आक्रोशित हो गये । मंडल अध्यक्ष और नप कर्मचारीयों के बीच काफी बहस चलती रही।

भारत माता उद्यान संस्था का पौधारोपण कार्य निरंतर जारी—

भारत माता उद्यान समिति जावद द्वारा क्षेत्र के खोर दरवाजा स्थित मुक्तिधाम के समीप भारत माता उद्यान परिसर पर बरसात के मौसम को देखते हुए, वृक्ष लगाओ, पुण्य कमाओ कार्यक्रम के अंतगर्त वृक्षारोपण लगाने का कार्यक्रम निरंतर जारी है। सोमवार को योगी युवा वाहिनी द्वारा पौधारोपण किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी को अपने अपने घर, खेत, बंगला, गार्डन में पौधे लगाना चाहिए, यह बडे होकर सभी को आक्सीजन प्रदान करेंगे, आक्सीजन की क्या है महत्व कोरोना की दूसरी लहर में सभी को पता चल गया है। पौधे लगाना सरल है, लेकिन इसकी देखभाल करना और कठिन है, इसलिए पौधे लगाकर जब तक यह बडे नही हो जाए तब तक इसकी देखभाल करना चाहिए, जैसे नगर में भारत माता उद्यान संस्था के सदस्य प्रतिदिन सेवा कर रहे है। इस अवसर पर समिति के सदस्य सचिन सोनी, इब्राहिम बोहरा ने बताया कि सार्वजनिक स्थल भारत माता उद्यान पर 200 पौधे अलग अलग लगाने का लक्ष्य है। अभी तक 131 पौधे लगा चुके है। मुख्यरुप से नीम, सीताफल, जामुन, वट वृक्ष, पीपल, बिल्व पत्र तथा अन्य कई किस्म के छायादार वृक्ष लगाये जा रहे है ताकि प्रकृति को हरा भरा रखा जा सके। इस मौके पर अजय मोड़, पंकज राठौर, धीरज जोशी, अंकित धारवाल आदी सदस्यगण उपस्थित थे। विदित रहे की पूर्व में प्रारंभिक रुप से यहा उद्यान के चारो ओर तार बाऊंट्री बनाकर वृक्षारोपण किया गया एवं पोधो के देखभाल करने की प्रतिज्ञा ली गयी।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट