आज सुबह 6 बजे से यात्रा शुरू, अभी भीड़ काफी कम, स्थानीय लोग ही दर्शन के लिए जा रहे

चलिए भास्कर के साथ वैष्णोदेवी की यात्रा पर...पांच महीने बाद वैष्णो देवी यात्रा की शुरुआत आज से हो गई है। सुबह 6 बजे से यात्री दर्शन के लिए जा रहे हैं। अभी भीड़ काफी कम है, स्थानीय लोग ही दर्शन के लिए जा रहे हैं। खासकर के ऐसे भक्त जो यहां दर्शन के लिए महीने - दो महीने में आते रहते हैं। अभी सुबह 8 बजे तक करीब 20 से 22 भक्त दर्शन के लिए जा चुके है। कोरोना के चलते इस बार यात्रा में विशेष सावधानियां बरती जा रही है। यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के टेंपरेचर जांच के लिए ऑटोमेटिक मशीन लगाई गई है। सैनिटाइजर से उन्हें सैनिटाइज किया जा रहा है, इसके बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।

वैष्णो देवी की यात्रा का पारंपरिक मार्ग बाणगंगा है। यहां स्थित दर्शनी गेट से यात्रा शुरू होती है। यहां से मां के दरबार की दूरी करीब 14 किमी है।

इससे पहले श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार यहां सुबह आए थे। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। इस बार यात्रा के लिए पिट्ठू और खच्चर की व्यवस्था नहीं है। पैदल ही मास्क लगाकर 14 किमी की यात्रा करनी है। इससे पहले आने वाले यात्रियों के हेल्थ जांच के लिए मेडिकल टेंट और डॉक्टरों की टीम तैनात करने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक यह व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है।

श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार यहां सुबह आए थे। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।

दर्शन करने पहुंची यहां के स्थानीय पंकज शर्मा ने बताया कि उन्होंने दर्शन के लिए कल रजिस्ट्रेशन कराया था। आज वे दर्शन के लिए जा रहे हैं। लंबे समय बाद यात्रा शुरू हो रही है, इसको लेकर वे काफी खुश हैं। वे हर महीने यहां दर्शन के लिए आते रहते हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से वे नहीं आ पा रहे थे।

बाहर से आने वाले भक्तों के लिए क्या करना जरूरी

  • कोरोना टेस्ट करवाकर आएं और रिपोर्ट साथ में लाएं। हालांकि एक रैपिड टेस्ट यहां भी होगा।
  • मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड रखें।
  • फेस मास्क या कवर लेकर आएं।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लें।
  • होटल की बुकिंग भी ऑनलाइन शुरू हो चुकी हैं, आप पहले ही करवा सकते हैं।
  • कटरा तक ट्रेनें अभी नहीं चल रही हैं, इसलिए आपको जम्मू से टैक्सी के जरिए कटरा आना होगा। जम्मू में टैक्सी मिल रही है।
  • साथ में छाता भी लाएं, ताकि बारिश होने पर खुद का बचाव कर सकें।

इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं.....

पढ़िए ये लाइव रिपोर्ट्स

1. कटरा से पहली रिपोर्ट / जहां कल से शुरू होनी है वैष्णो देवी की यात्रा, वो शहर सूना, चाय-नाश्ते की दुकानें भी बंद; कोरोना टेस्ट बिना कटरा में दाखिल भी नहीं हो सकते

2. यात्रा शुरू होने के कुछ घंटे पहले कोरोना टेस्ट के लिए सेंटर बनाए गए, इस बार न पिट्ठू मिलेगा न खच्चर, 14 किमी की चढ़ाई मास्क लगाकर करनी होगी

3. कश्मीर से डबल लॉकडाउन की रिपोर्ट / घाटी को 36 हजार करोड़ का नुकसान, सेब के बाग, शिकारे और जेवर बेचकर रोजी-रोटी जुटाने की कोशिश



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Vaishno Devi Yatra to resume from today; only 2,000 pilgrims allowed per day


source https://www.bhaskar.com/db-original/news/vaishno-devi-yatra-to-resume-from-today-only-2000-pilgrims-allowed-per-day-127620271.html

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने